{"_id":"6a1f12deab0ca284810c406a","slug":"energy-minister-ak-sharma-said-do-not-remove-electricity-contract-workers-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऊर्जा मंत्री ने बिजली संविदाकर्मियों को हटाए जाने पर जताई नाराजगी, कहा- इनके हितों का ध्यान रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऊर्जा मंत्री ने बिजली संविदाकर्मियों को हटाए जाने पर जताई नाराजगी, कहा- इनके हितों का ध्यान रखा जाए
Tue, 02 Jun 2026 10:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:59 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारण के नौकरी से न निकाला जाए। कहा, बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री मंगलवार को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता शिकायतों के समाधान की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। सभी प्रबंध निदेशकों (एमडी) से आंधी-तूफान से उत्पन्न हुई समस्याओं, नुकसान तथा उनके निस्तारण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तेज गर्मी और उमस के लिए हो जाएं तैयार, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से राहत, चार्जशीट और समन आदेश भी किए निरस्त
अधिशासी अभियंता के खिलाफ जांच के आदेश
जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की समीक्षा में मंत्री ने सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों की बिल्कुल भी उपेक्षा न की जाए।
टेंडर प्रक्रिया में भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के निर्देश
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को निर्देश दिए कि ऊर्जा निगमों के टेंडर में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता को प्रभावी तरीके से लागू करें। प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को काम मिले। टेंडर की प्रक्रिया एक ही बार में सफल होनी चाहिए। बार-बार टेंडर न हो। उन्होंने मध्यांचल मुख्यालय पर तैनात सिविल के अधीक्षण अभियंता को टेंडर के विलंब पर कार्रवाई का निर्देश दिया।