फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   end of strike

स्मारकों की हड़ताल खत्म, मगर बख्शा गया बवाली

Thu, 16 Jan 2014 11:00 AM IST
ऋषि मिश्र/ब्यूरो, लखनऊ
ऋषि मिश्र/ब्यूरो, लखनऊ Updated Thu, 16 Jan 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
end of strike

स्मारकों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई और टिकटों की बिक्री सभी स्मारकों में शुरू हो गई।

विज्ञापन


बीते रोज हंगामा और महिला कर्मचारियों से गालीगलौज करने वाले कर्मचारी नेता को हिरासत में लेकर हड़ताल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुबह स्मारक संरक्षण की मदद की।

मगर दोपहर बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया। इसको लेकर स्मारक संरक्षण समिति के आला अधिकारी एसएसपी से शिकायत करेंगे।

टिकटों की बिक्री बुधवार सुबह जब दोबारा शुरू की गई तो फिर से सुरेश ठाकुर ने हंगामा शुरू किया। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसको गोमती नगर थाने ले गए। जिसके बाद में सभी स्मारकों में टिकटों की बिक्री का आगाज कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में स्मारक संरक्षण समिति की महिला अधिकारी की ओर से लिखित शिकायत पुलिस को की गई थी। मगर दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

मालूम हो कि बसपा की रैली को देखते हुए स्मारक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने पर बातचीत के बाद दोपहर 1:00 बजे कुछ देर के लिए सहमति बनी और टिकटों की बिक्री शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद निलंबित प्लांट ऑपरेटर सुरेश ठाकुर ने नारेबाजी शुरू कर दी कि हड़ताल खत्म नहीं करेंगे और कोई टिकट नहीं लगेगा। ये लोग टिकट का रुपया खुद रख लेंगे। इसके बाद अनेक लोगों के साथ टिकट काउंटर पर पहुंच गया।

यहां लोग रुपया लौटाने के लिए दबाव डालने लगे। जब रुपया वापस नहीं किया गया तो सुरेश ने महिला कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed