फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encroachment will be removed from Kanwad Marg, special arrangements will be made for cleaning from Bakrid

UP News : प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, कांवड यात्रा मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, बकरीद से सफाई के लिए करें व्यवस्था

Wed, 21 Jun 2023 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

शासन के आदेश के मुताबिक कांवड यात्रा मार्ग के पास ही जरूरत के आधार पर जनसहयोग से श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। सफाई प्रात: पांच से आठ बजे तक कराई जाएगी। शिवालयों व कांवड यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Encroachment will be removed from Kanwad Marg, special arrangements will be made for cleaning from Bakrid
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास में शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को सुगम और सुव्यस्थित संपन्न कराने के लिए नगर विकास विभाग ने यात्रा मार्ग से संबंधित सभी नगर निकायों को चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के साथ ही मार्ग प्रकाश, सफाई, पेयजल और शौचालय आदि सुविधा मुहैया कराने में किसी भी स्तर पर लापवाही न बरती जाए। साथ ही बकरीद के मौके पर सफाई आदि की विशेष व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की का ओर से सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कावंड यात्रा मार्ग में पड़ने वाले बाजारों व कस्बों के साथ ही पार्किंग, फुटपाथों और सड़कों पर से अतिक्रम हटाने के लिए अभी से कार्यवाही शुरू कर दी जाए। ताकि यात्रा किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े । उन्होंने निकाय अधिकारियों को कांवड यात्रा के समय तेज आवाज वाले वाद्य यंत्रों का प्रयोग न करने को लेकर तीर्थ यात्रियों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन के आदेश के मुताबिक कांवड यात्रा मार्ग के पास ही जरूरत के आधार पर जनसहयोग से श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। सफाई प्रात: पांच से आठ बजे तक कराई जाएगी। शिवालयों व कांवड यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी। सफाई के दौरान एकत्र कूड़े को तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफाई व्यवस्था पर ड्रोन से नजर रखने और कावड़ यात्रियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने को कहा है। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए हैं। निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में पहुंचाने और बंदरों व श्वानों के बचाव के लिए जरूरी उपाय करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed