{"_id":"67bb83b72170736eeb081f99","slug":"encounter-with-gangster-who-stole-jewelery-from-retired-drt-officers-house-shot-in-leg-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1090693-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिटायर्ड डीआरटी अफसर के घर से जेवर चुराने वाले गैंगस्टर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिटायर्ड डीआरटी अफसर के घर से जेवर चुराने वाले गैंगस्टर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल अकरम।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। एलडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) अधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह के मकान से साढ़े नौ लाख रुपये के जेवर चुराने वाले गैंगस्टर से रविवार रात सरोजनीनगर पुलिस की पिपरसंड रोड पर मुठभेड़ हो गई। इसमें हसनगंज के डालीगंज निवासी अकरम उर्फ पप्पू के दाएं पैर में गोली लग गई। घायल को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, चेन, लॉकेट व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक रविवार देर रात सरोजनीनगर पुलिस पिपरसंड रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। यहां स्कूटी से अकरम आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने के लिए कहा, तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग दी। जवाबी फायरिंग में अकरम के दाएं पैर में गोली लग गई।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी करने जा रहा था। अन्य साथी ट्रांसपोर्टनगर में खड़े थे। डीसीपी ने बताया कि अकरम स्कूटी पर गलत नंबर प्लेट लगाकर साथियों के साथ रेकी कर वारदात को अंजाम देने के बाद साथियों के साथ कार से भाग जाता था।
विज्ञापन
24 से अधिक दर्ज हैं मुकदमे
अकरम के खिलाफ विभिन्न थानों में 24 से अधिक चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। वह ई रिक्शा चलाता है। आरोपी ने दूसरी घटना आशीष के मकान में की थी। यहां से जेवर और ढाई लाख नकद उठा ले गए थे।