फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter in barabanki between Police and animal smugglers.

बाराबंकी: प्रतिबंधित पशुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल

Sat, 23 Sep 2023 09:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

बाराबंकी में पशु तस्करों व पुलिस की मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गए जबकि चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं की सप्लाई लखनऊ तक की जाती थी।

विज्ञापन
Encounter in barabanki between Police and animal smugglers.
मुठभेड़ स्थल पर मोजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में आधी रात बाद हुई पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए जबकि चार अन्य गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान दो फरार भी हो गए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बनवा रोड पर प्रतिबंधित पशुओं के बंधे हैं। पता चला कि पशुओं का वध किया जाना है। इसे लेकर स्वाट टीम, जहांगीराबाद तथा घुंघटेर देने पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो कुछ बदमाश दिखे। पुलिस ने पशु तस्करों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निष्ठा त्रिपाठी हत्याकांड: मकान में निष्ठा के अलावा थे और चार लोग, बीटेक छात्र ने ठिकाने लगाई थी पिस्टल


जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। आखिरकार पुलिस ने मौके से छह लोगों को दबोच लिया। घायलों की पहचान नूर आलम उर्फ नूरे पुत्र जाहिद अली निवासी रसौली थाना सफदरगंज व हफीजुल्ला उर्फ कमाल तकिया थाना देवा के रूप में हुई।

जबकि शाहिद अली निवासी आलापुर शहर कोतवाली, महबूब आलम निवासी जमाल कमाल तकिया थाना देवा, आलोक कुमार उर्फ सोनू निवासी पलिया मसूदपुर थाना जहांगीराबाद, मिथुन कुमार उर्फ मामा निवासी नटखेड़ा थाना गुडम्बा जिला लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरोह द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की सप्लाई लखनऊ तक की जाती थी। इनका अपराधिक इतिहास भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed