फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encephalitis brought under control; focus now shifts to dengue and malaria.

Lucknow News: इंसेफेलाइटिस पर अंकुश, अब डेंगू-मलेरिया पर फोकस

Thu, 02 Jul 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Encephalitis brought under control; focus now shifts to dengue and malaria.
संचारी रोग नियंत्रण अ​भियान की हुई शुरुआत।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कभी बड़ी चुनौती रही इंसेफेलाइटिस पर अब लगभग 99 प्रतिशत तक नियंत्रण पा लिया गया है। डेंगू और मलेरिया के मामलों में भी कमी आई है, लेकिन इन पर पूरी तरह काबू पाने के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार वर्ष में तीन बार 13 विभागों के समन्वय से यह अभियान चलाती है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा न होने देने, सीलन और गंदगी से बचने, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने व स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की अपील की। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक के अधिक सेवन से बचने व नियमित व्यायाम करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू में मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से घटती हैं। इसलिए मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकना सबसे प्रभावी उपाय है। इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष, स्वास्थ्य महानिदेशक पवन कुमार अरुण, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों से किया संवाद
उप मुख्यमंत्री ने लोहिया संस्थान के एमबीबीएस प्रथम वर्ष और बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों से बातचीत की। पढ़ाई, हॉस्टल और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह को छात्रों के भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि वह किसी दिन स्वयं छात्रों के साथ बैठकर भोजन भी करेंगे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed