फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emplyoment office help to find high paid salary job

यहां से मिलेगा 6 लाख सालाना तक का पैकेज

Sun, 03 Nov 2013 11:19 PM IST
शैलेष अरोड़ा/लखनऊ
शैलेष अरोड़ा/लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
Emplyoment office help to find high paid salary job

कुछ समय पहले तक 5 से 10 हजार रुपये महीने तक की नौकरी दिलाने वाले सेवायोजन कार्यालय से अब 6 लाख रुपये सालाना के पैकेज तक की नौकरियां भी ऑफर की जाने लगी हैं।

विज्ञापन

रिटेल के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियां भी अपने यहां नियुक्तियों के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क स्थापित कर रही हैं। इसी साल दो बैंकिंग कंपनियों ने अपने यहां सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से भी नियुक्तियां की हैं।

विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय से इस साल अक्तूबर अंत तक लगभग 770 पंजीकृत अभ्यर्थियों को नौकरी दिला चुका है। जबकि विभिन्न कंपनियों में खाली 500 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के बाद इंटरव्यू के लिए कुछ कंपनियों से बात चल रही है। इनमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी भी शामिल है।


इस साल के अंत तक होने वाली अनुमानित नियुक्तियों को देखते हुए सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल यहां से होने वाले प्लेसमेंट की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक रहेगी।


वर्ष 2012 में सेवायोजन कार्यालय से कुल 1248 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी।


नामी कंपनियां कर रही नियुक्ति

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर ने बताया कि इस साल जिन कंपनियों ने सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से नियुक्तियां की हैं उनमें आईएनजी वैश्य बैंक, एजिस कॉलसेंटर, ओनिकरा, डाइकिन, स्पाइस, गोदरेज, भारती इंफ्राटेल, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक, आदि प्रमुख हैं।


इनमें से आईएनजी वैश्य बैंक ने एरिया मैनेजर के पोस्ट के लिए 2.5 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्ति की। एक्सिस बैंक ने बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के 14 पदों पर 1.5 लाख के पैकेज पर भर्ती की। 


वर्तमान में कार्यालय के पास क्लब महिंद्रा में रीजनल कलेक्शन मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पीके पुंडीर ने बताया कि इस पद का सालाना पैकेज लगभग 6 लाख रुपये है।


इसके लिए स्नातक की डिग्री के साथ ही संबंधित फील्ड में 8 साल का अनुभव कंपनी ने मांगा है।


अभी बढ़ेंगी प्राइवेट नौकरी

पीके पुंडीर ने बताया कि ‘अनिवार्य अधिसूचना अधिनियम-1959’ के अंतर्गत सभी कंपनियों का दायित्व है कि वे अपने यहां रिक्त पदों पर नियुक्ति की सूचना सेवायोजन कार्यालय को दें।


हालांकि बहुत सी कंपनियां ऐसा नहीं करती। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के भी साफ दिशा-निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय की तरफ से विभिन्न कंपनियों को पत्र भेजकर इस अधिनियम का पालन करते हुए सभी रिक्त पदों की सूचना भेजने को कहा गया है। इससे उम्मीद है कि यहां नौकरियों की संख्या और बढ़ेगी।


सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण से लाभ

पीके पुंडीर के अनुसार सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने से अभ्यर्थी और नियुक्ति कर रही कंपनी दोनों को लाभ होता है। अगर कंपनी किसी कंसलटेंसी के माध्यम से रिक्त पद भरती है तो उसे कमीशन देना होता है। 


इसी तरह अगर अभ्यर्थी नौकरी के लिए किसी कंसलटेंसी में जाता है तो उसे वहां पैसा देना पड़ता है। लेकिन सेवायोजन कार्यालय में ऐसा कोई शुल्क नहीं देना होता। दूसरा सेवायोजन कार्यालय के पास हर तरह की नौकरी के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी मिलना आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed