फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employment fair today, opportunity for part time job too

Lucknow News: रोजगार मेला आज, पार्ट टाइम नौकरी का भी मौका

Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Employment fair today, opportunity for part time job too
रोजगार मेला आज, पार्ट टाइम नौकरी का भी मौका
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से सोमवार को रोजगार मेला लगेगा। यहां पांच कंपनियों में करीब 400 पदों पर भर्ती होगी। खास बात यह है कि जो अभ्यर्थी पढ़ाई व अन्य काम के साथ पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, पेटीएम, डीलक्स, वीविंग व एक्यूमी कंपनियां शामिल होंगी। टाटा में दो साल के विशेष प्रशिक्षण के साथ ही 15000 रुपये मानदेय मिलेगा। वीविंग कंपनी में कस्टमर केयर पद के लिए भर्ती होगी। चयन होने पर 10 हजार रुपये महीने वेतन में पार्ट टाइम नौकरी का अवसर मिलेगा। इसी तरह पेटीएम कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। एक्सूमी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव पर चयन होने पर 15 हजार रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच कंपनियों की ओर से होने वाले भर्ती प्रक्रिया में आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग स्नातक, बीटेक व कंप्यूटर की बेसिक जानकारी रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी, आईटीआई परिसर में सोमवार को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले में शैक्षिक दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed