{"_id":"da4d65a2ad9f3fb1e198f166daa3ed1b","slug":"employess-of-state-archives-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी पर भड़कीं मैडम, कहा उठवा लूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी पर भड़कीं मैडम, कहा उठवा लूंगी
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर आ रही है कि राजधानी स्थित यूपी के राज्य अभिलेखागार की निदेशक पद पर तैनात एक महिला अफसर की तानशाही से परेशान होकर कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि चिड़िघार स्थित राजकीय अभिलेखागार की निदेशक रूबीना बेग ने गुरुवार सुबह उससे बदसलूकी की और घर से उठवाने की धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी की इस शिकायत पर वहां के 40 से भी अधिक कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। सभी कर्मचारियों का आरोप है कि रूबीना बेग का व्यवहार सभी के प्रति बेहद खराब रहता है।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी के मुताबिक, 'गुरुवार सुबह रूबीना बेग ने मुझसे किसी सेमिनार से जुड़ी एक फाइल मांगी। मुझे फाइल नहीं मिली तो मैंने उनसे जाकर यह बात कह दी। इस पर वह भड़क गईं और मुझ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुरा-भला कहने लगीं। मैंने उनसे सही से बात करने को कहा तो उन्होंने घर से उठवा लेने की धमकी दे डाली।'
पढ़िए: सपने की खुदाई में यूपी खोज रहा कुछ और
सूत्रों के मुताबिक, रूबीना बेग के पति चिड़ियाघर में कैंटीन चलाते हैं और उनका चिड़ियाघर प्रशासन में काफी दबदबा है। यही वजह है कि वह सभी से गलत व्यवहार कर बैठती हैं।
कर्मचारियों की मांग है कि रूबीना महिला कर्मचारी से मांफी मांगे, उसके बाद ही काम फिर से शुरू होगा। गौरतलब है कि काले हिरनों की मौत को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन विवादों में घिरा रहा है। चिड़ियाघर की निदेशक रेणू सिंह को इसी के चलते हटाया भी गया था।
डौडिया खेड़ा में भी दखल
रूबीना बेग आजकल उन्नाव के डौडिया खेड़ा में राजा राव राम बख्श सिंह के महल से जुड़ी जानकारियां भी जुटा रही हैं। बुधवार को ही उन्होंने बताया था कि राजा के राज और वहां कथित तौर पर मौजूद 1000 टन सोने की पुष्टि करने के लिए वह अभिलेखागार में राजा से जुड़े दस्तावेज और अभिलेखों की जांच करवा रही हैं।
लखनऊ की अन्य रोचक खबरों का पता है ये