{"_id":"5da377258ebc3e0169689169","slug":"employees-will-protest-at-atal-s-samadhi-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आज अटल की समाधि पर धरना देंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आज अटल की समाधि पर धरना देंगे कर्मचारी
Mon, 14 Oct 2019 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी संगठन सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की समाधिस्थल पर धरना देंगे। यह धरना भारतीय मजदूर संघ से जुड़े राष्ट्रीय सहकारी कर्मचारी परिसंघ के तत्वावधान में होगा। यह जानकारी राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशरण मिश्र ने दी है।
विज्ञापन
मिश्र ने बताया कि धरना में देश भर के कर्मचारी संगठन हिस्सा लेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से 5000 लोग इस धरना में शामिल होंगे। कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन
वेतन विसंगतियां बरकरार हैं। समान कार्य के लिए समान वेतन का फार्मूला अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उल्टे भत्तों में कटौती की जा रही है। सरकार की एक के बाद एक नीतियां कर्मचारियों के अधिकारों पर कुठाराघात करने वाली है।
विज्ञापन
इसके चलते अब कर्मचारियों के सामने आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके साथ एसोसिएशन के संरक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकान्त त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय, महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित, राजेश कुमार पाण्डेय, राजेश साहू एवं विनोदिनी मिश्र सहित अन्य कई कर्मचारी संगठनों के नेता दिल्ली में धरना में शामिल होंगे।