फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees who found involved in fraud in Ayush colleges will be suspended.

आयुष कॉलेजों में दाखिले में हेराफेरी: निलंबित किए जाएंगे गिरफ्तार कर्मचारी, तीन अन्य को नोटिस देने की तैयारी

Mon, 21 Nov 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

आयुष कॉलेजों में दाखिले में हेराफेरी के आरोपी कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। इसी मामले में कई अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Employees who found involved in fraud in Ayush colleges will be suspended.
- फोटो : Social Media

विस्तार

आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किए गए निदेशालय के कर्मचारी राजेश सिंह और कैलाश भास्कर को आज निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद डिस्पैच विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी आरोप पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयुष कॉलेजों में हुई हेराफेरी के मामले में प्रो एसएन सिंह, प्रो उमाकांत को निलंबित किया जा चुका है। जबकि इन दोनों के साथ ही विभाग के लिपिक राजेश सिंह और कैलाश भास्कर को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अब इन दोनों पर लगे आरोपों की पड़ताल करने के बाद अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सैफई के सम्मान की खातिर पिघली रिश्तों पर जमी बर्फ, शिवपाल के घर जाकर अखिलेश ने दिया एकजुटता का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामजन्मभूमि परिसर में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, स्थापत्य कला की नजीर होगा मंदिर


इसमें डिस्पैच कार्यालय के रजिस्टर में कई तरह के बदलाव के मामले में कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि दाखिले के बाद तमाम पत्र सरकारी एवं निजी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नहीं भेजे गए थे। ऐसे में पुलिस को सूचना देने से पहले डिस्पैच से जुड़ी पत्रावलियों में हेरफेरी की गई। अब इस हेराफेरी में शामिल कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed