फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees election

सतीश 11वीं बार अध्यक्ष, सुशील 5वीं बार बने जवाहर भवन, इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ महामंत्री

Thu, 25 Feb 2021 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
employees election
लखनऊ। जवाहर भवन, इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के 20 पदों के चुनाव का परिणाम करीब 14 घंटे चली मतगणना के बाद बुधवार सुबह 10 बजे घोषित किया गया। इसमें सतीश कुमार पांडेय लगातार 11वीं बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि महामंत्री पद पर सुशील कुमार बच्चा ने पांचवीं बार जीत दर्ज की। सुशील का चौथी बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। परिणाम की घोषणा के बाद उत्साहित समर्थकों ने जवाहर भवन परिसर में जश्न मनाया। विजयी पदाधिकारियों ने दोपहर में ढोल नगाड़ों साथ विजय जुलूस निकालकर कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

जवाहर भवन, इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में कुल 95.72 फीसदी वोट पड़े थे। देरशाम मतों की गणना शुरू हुई जो करीब 14 घंटे चली और बुधवार सुबह 10 बजे सहायक चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा ने परिणाम घोषित किया। इसमें अध्यक्ष पद पर सतीश पांडेय ने 2025 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार गौतम को 1321 मतों से पराजित किया। पवन को 704 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के चार पदों पर राम कुमार धानुक सर्वाधिक 2079 मत, विजय प्रकाश श्रीवास्तव को 1753 , अमित खरे को 1516 व अभय सिंह को 1500 मत प्राप्त कर विजयी हुई। इसी प्रकार मंत्री के पांच पद पर निर्वाचित उमंग निगम को 1491, अमित कुमार शुक्ला को 1177, बजरंग बली पांडेय को 1133, आकिल सईद को 984 मत और आशीष प्रकाश श्रीवास्तव को 887 मत प्राप्त हुए। संगठन मंत्री के पांच पदों पर निर्वाचित होने वाले अभिनव त्रिपाठी को 1317, सुनील कुमार को 1315, रघुराज सिंह को 1241, शिव पाल को 1219 व जलीस खान को 1090 मत मिले। प्रचार मंत्री के पांच पदों पर रामेंद्र कुमार मिश्रा 1729 मत, शफीकुर्रहमान अंसारी 1545, देवेंद्र विक्रम मौर्य 1486, सुजीत कुमार आर्य 1403 तथा संतोष कुमार गुप्ता 1320 मत प्राप्त कर विजेता बने। चुनाव परिणाम के बाद जश्न का दौर शुरू हुआ जो घंटों तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
कर्मचारी महासंघ चुनाव में मतदान से पहले ही महामंत्री पद पर पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे सुशील कुमार बच्चा चौथी बार निर्विरोध चुने गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर संजीव सक्सेना, संप्रेषक पद पर अनुराग भदौरिया, महिला के आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर दीपश्री शर्मा, संगठन मंत्री के पद पर फरहीन मसूद प्रचार मंत्री पद पर सुमन पाठक का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed