{"_id":"64c0b269a664d387230f50da","slug":"employees-are-not-taking-the-charge-even-after-transfer-in-icds-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीडीएस: तबादले के तीन हफ्ते बाद भी पुराने जिलों में ही जमे हैं कई कर्मचारी, वेतन रोकने का आदेश भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीडीएस: तबादले के तीन हफ्ते बाद भी पुराने जिलों में ही जमे हैं कई कर्मचारी, वेतन रोकने का आदेश भी बेअसर
Wed, 26 Jul 2023 11:13 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:13 AM IST
सार
आईसीडीएस में दो दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। निदेशक ने वेतन रोकने के निर्देश दिए पर वो भी बेअसर हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन स्तर से तबादला होने के बाद भी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) में दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी पुराने जिलों में ही जमे हैं। इनमें चपरासी से लेकर डीपीओ तक शामिल हैं। इन कर्मियों पर निदेशक आईसीडीएस सरनीत कौर ब्रोका के उस आदेश का भी असर नहीं दिखा, जिसमें उन्होंने ऐसे कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तबादलों के दौरान निदेशक आईसीडीएस ने प्रधान सहायक और कनिष्ठ सहायकों के साथ ही 15-20 साल से मुख्यालय में जमें कई कर्मचारियों को पहली बार हटाया है। ऐसे ही एक जिले में वर्षों से तैनात कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है पर स्थिति यह है कि तबादला आदेश जारी होने के करीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन दो दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों ने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैसे खर्च कर देखें विधानसभा की खूबसूरती: स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रवृत्ति घोटाला: सरकारी विभागों से जुटाया था दिव्यांग विद्यार्थियों का डाटा, 1.57 में 1.47 लाख खा जाते थे घोटालेबाज
इनमें डीपीओ, सीडीपीओ, प्रधान व कनिष्ठ सहायकों के अलावा कुछ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी शामिल हैं। निदेशक ने कार्यभार ग्रहण न करने प्रवृत्ति को अनुसाशनहीनता मानते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद तमाम कर्मी अपना तबादला रद्द कराने या खुद को संबद्ध कराने के लिए ऊपर तक दौड़ लगा रहे हैं।
ये अधिकारी व कर्मचारी नहीं हुए कार्यमुक्त
डीपीओ : आभा फिरोजाबाद से चित्रकूट व मनोज कुमार चित्रकूट से बरेली।
सीडीपीओ : देवेन्द्र निरंजन झांसी से बांदा, कपिल शर्मा जालौन से कन्नौज, प्रवीण विश्वकर्मा अमेठी से बदायूं व ओमप्रकाश विमल रामपुर से बदायूं।
मुख्य सेविका : रेनू शुक्ला लखनऊ से रायबरेली, शशिकांत उन्नाव से कन्नौज, मीना देवी बाराबंकी से बांदा, अर्चना वर्मा व सुमन वर्मा हरदोई से कन्नौज, सविता देवी मुरादाबाद से बागपत, अनीता यादव हापुड़ से हाथरस, अनीता गौतम बाराबंकी से हरदोई, निरुपमा लखनऊ से बलरामपुर, सुषमा मिश्रा लखनऊ से उन्नाव व मंजू वर्मा बाराबंकी से बांदा।
प्रधान सहायक : रामसूरत प्रयागराज से बांदा, ओमप्रकाश फर्रुखाबाद से कासगंज व अंकिता त्रिपाठी मुख्यालय से बाराबंकी।
चतुर्थ श्रेणी : राजाराम (चालक) मुख्यालय से सोनभद्र, विजय गुप्ता मैनपुरी से सोनभद्र व सुभाष यादव निदेशालय से बहराइच।