फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees are not prepared for third phase of UP Panchayat election.

पंचायत चुनाव: कर्मचारियों में कोरोना का खौफ, संक्रमण के बावजूद ड्यूटी लगाने का आरोप, प्रशासन के पसीने छूटे

Thu, 22 Apr 2021 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Apr 2021 01:52 PM IST
सार

कई जिलों में कर्मचारियों ने यह शिकायत की है कि जिन स्टाफ नर्सों की ड्यूटी कोविड-19 में है उनकी चुनाव में ड्यूटी भी लगा दी गई है। कन्नौज में 2 स्टाफ नर्सों की ड्यूटी चुनाव में भी लगाने का मामला सामने आया है, इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई।

विज्ञापन
Employees are not prepared for third phase of UP Panchayat election.
मतदान के दौरान नहीं हो पाता है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण 26 अप्रैल को है। इसके लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी खौफ में हैं। अधिकतर जिलों में कर्मचारियों ने चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। कुछ कर्मचारियों ने खुद को बीमार बताया है जबकि कुछ ने अपने परिजनों को संक्रमित बताते हुए ड्यूटी से छूट मांगी है। उधर, कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव स्थगित किए जाएं क्योंकि चुनाव ड्यूटी में कोविड प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं हो रहा है और कर्मचारियों की जान खतरे में है।

विज्ञापन


प्रदेश के 20 जिलों में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से हो रही हैं। परेशानी यह है कि प्रशासन को इस समय पोलिंग पार्टियों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। चुनाव ड्यूटी में तैनात काफी कर्मचारी पत्र दे रहे हैं कि उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए। कर्मचारी संगठनों का दावा है कि कर्मचारी इस समय खतरे में हैं। वे बीमार हैं और ऐसे समय में चुनाव कराना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन


कोविड में भी ड्यूटी, चुनाव में भी
कई जिलों में कर्मचारियों ने यह शिकायत की है कि जिन स्टाफ नर्सों की ड्यूटी कोविड-19 में है उनकी चुनाव में ड्यूटी भी लगा दी गई है। कन्नौज में 2 स्टाफ नर्सों की ड्यूटी चुनाव में भी लगाने का मामला सामने आया है, इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव आने के बाद भी नहीं काटी ड्यूटी

लखनऊ में कृषि विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी। पॉजिटिव आने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी काटने से इनकार कर दिया। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने जब धरने पर बैठने की चेतावनी दी तब कहीं जाकर इस कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव से काटी गई।

तीसरे चरण में शामिल हैं 20 जिले
यूपी पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 20 जिले शामिल हैं, जिनमें शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रतिदिन 100 से 200 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री अतुल मिश्रा का कहना है कि प्रतिदिन 100 से 200 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार चुनाव कराने पर आमादा है जो गलत है। कई ऐसे लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है जो पॉजिटिव हैं। कर्मचारियों की जान खतरे में है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।

उत्तर प्रदेश के लोनिवि मिनि.एसोसिएशन के प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में कोविड प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं हो रहा है। 19 अप्रैल के चुनाव में कई बीमार कर्मचारियों को उनके बच्चे चुनाव ड्यूटी पर ले कर आए थे। दरखास्त के बावजूद भी उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई थी। मेरी खुद की ड्यूटी 18 अप्रैल की शाम 4:30 बजे अचानक सहयोगी के रूप में आ गई। हम फिर से पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि चुनाव स्थगित कर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed