फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employee leader accused of ignoring transfer policy says posted in the same section for eight years, remove me

राज्य कर विभाग : 'आठ साल से एक ही अनुभाग में तैनात हूं, मुझे हटाओ', कर्मचारी नेता ने दी ये चेतावनी

Tue, 12 Jul 2022 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Jul 2022 08:24 AM IST
सार

सेवा वाद अनुभाग के वरिष्ठ सहायक एवं यूपी स्टेट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के मुख्यालय संघ के पूर्व महामंत्री अखिलेश कुमार शुक्ला ने इस संबंध में राज्य कर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे 8 साल से सेवा वाद अनुभाग में तैनात हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Employee leader accused of ignoring transfer policy says posted in the same section for eight years, remove me
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

राज्य कर विभाग के विभूतिखंड गोमतीनगर स्थित मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों ने आयुक्त कार्यालय में किए गए तबादलों में नीति की अनदेखी का आरोप लगाया है। सेवा वाद अनुभाग के वरिष्ठ सहायक एवं यूपी स्टेट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के मुख्यालय संघ के पूर्व महामंत्री अखिलेश कुमार शुक्ला ने इस संबंध में राज्य कर आयुक्त को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


इसमें उन्होंने बताया है कि वे 8 साल से सेवा वाद अनुभाग में तैनात हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया है। पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके जैसे 20 कर्मचारी हैं जो विभिन्न अनुभागों में वर्षों से तैनात हैं। उन्होंने पत्र में एक-एक कर्मचारी का नाम एवं कार्यकाल सहित पूरा ब्योरा दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आयुक्त से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि तबादला नीति के दायरे में आने वाले कर्मियों का स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अखिलेश ने बताया है कि मुख्यालय में तैनात मधु बिहारी, राजेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, अवध राम एवं प्रत्यूष गुप्ता के आपस में पटल बदले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इनके कार्य समान ही हैं। मुख्यसचिव के आदेशानुसार एक कर्मचारी एक पटल पर तीन साल एवं अनुभाग में पांच साल रह सकता। लेकिन यहां 10-10 साल से एक ही अनुभाग के पटल पर कर्मचारी तैनात हैं।

ये कर्मी स्थापना अराजपत्रित अनुभाग में जमे

पत्र में बताया गया है कि मुख्यालय के स्थापना अराजपत्रित अनुभाग में 5 से 15 साल तक से कर्मचारी तैनात हैं। हर साल स्थानांतरण नीति आई, लेकिन इनका अनुभाग तक नहीं बदला। इनमें संजय सिंह, बख्तियार अहमद, राजकुमार, शर्ली सिंह, मधु  बिहारी, कीर्ति मिश्रा, अवध राम, प्रत्यूष कुमार गुप्ता, राम त्रिभुवन, रोहिल पटेल, मनोज जोशी शामिल हैं। ये कर्मचारी प्रशासनिक कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं।

एक अनुभाग में लंबे अरसे से तैनात कर्मचारी
नाम   अनुभाग
अखिलेश कुमार शुक्ला     सेवा वाद
कुश श्रीवास्तव    सेवा वाद
राजेश यादव  संपत्ति
राम आधार    संपत्ति
संजीव कनौजिया     स्टोर
धीरज गुप्ता बजट
जलज श्रीवास्तव    आईटी
सतेंद्र सिंह      वाहन
एकता मिश्रा जीपीएफ

मैसेज का भी नहीं दिया जवाब
अपर आयुक्त (प्रशासन) सुधा वर्मा से इस सिलसिले में बात करने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कॉल की गई। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि प्रकरण की आयुक्त से शिकायत हुई है तो उनसे बात कर लो... यह कहते हुए उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उनको मैसेज भी किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed