फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   emerghency landing

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 22 Jul 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
emerghency landing
दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन

लखनऊ। दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते रविवार को अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को लखनऊ में दो घंटे रोकना पड़ा। इसके बाद उसे रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्री फ्लाइट में ही बैठे रहे।
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 2211 दिल्ली से शाम को 4.19 बजे उड़ान भरकर शाम 6.27 बजे भुवनेश्वर पहुंचती है। लेकिन, रविवार को विमान जब दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए जा रहा था तो अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी जानकारी पायलट को होने पर पहले तो उसने ठीक करने का प्रयास किया। फिर लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। उधर, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई, जो कि सकुशल रही। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शाम 5.54 बजे विमान लैंड हुआ और इसके बाद विमान की जांच-पड़ताल हुई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। शाम 7.54 बजे विमान को दोबारा भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन बंद रहेगी एयरपोर्ट की सड़क
अमौसी एयरपोर्ट पर कानपुर रोड से इंटरनेशनल टर्मिनल की ओर आने वाली प्रमुख सड़क को रविवार दोपहर बंद कर दिया गया। इस रोड पर गड्ढे होने की शिकायतें पैसेंजरों ने की थीं, इसकेबाद इसकी मरम्मत का फैसला लिया गया। एयरपोर्ट निदेशक एके शर्मा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। काम पूरा हो जाने के बाद इसे पुन: खोला जाएगा। इसमें दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed