{"_id":"64d3823267a251e08b0b259d","slug":"emergency-will-be-devided-into-two-parts-in-lucknow-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दो भागों में विभाजित होगी इमरजेंसी, अलग-अलग भर्ती होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दो भागों में विभाजित होगी इमरजेंसी, अलग-अलग भर्ती होंगे मरीज
Wed, 09 Aug 2023 05:40 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:40 PM IST
सार
निदेशक चिकित्सा उपचार ने किया ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया और इमरजेंसी-ओटी समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की और डॉक्टरों से इलाज से संबंधित रिकार्ड भी तलब किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की बदइंतजामी को लेकर निदेशक चिकित्सा उपचार डॉ. केएन तिवारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे इमरजेंसी में गए। वहां मरीजों की फाइल चेक की और उनसे बातचीत भी की। इसके अलावा ओटी व वार्ड की स्थिति को परखा।
विज्ञापन
इस दौरान टीबी का मरीज इमरजेंसी में सामान्य मरीजों संग भर्ती मिला। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। निदेशक ने उपचार इमरजेंसी को दो भागों में बांटने को कहा है ताकि टीबी व सामान्य मरीज अलग-अलग भर्ती हों। वहीं अस्पताल के सभी डॉक्टरों का रिकार्ड भी तलब किया है।
विज्ञापन
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी टिनशेड के नीचे संचालित है। बारिश होने पर यहां पानी टपकता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। अस्पताल में फैली अव्यवस्था को ठीक करने के लिए निदेशक चिकित्सा उपचार ने दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में भी उन्हें तमाम खामियां मिलीं। उन्होंने अस्पताल में होने वाले प्रसव का भी रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन