फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emergency of government hospitals are full

सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी ओवरलोड, भर्ती होने के लिए लगानी पड़ रही सिफारिश

Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Emergency of government hospitals  are full
सरकारी अस्पतालों में बेड लेने के लिए लगानी पड़ रही सिफारिश। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी फुल चल रही है। मरीजों को भर्ती के लिए सिफारिश तक लगवानी पड़ रही है। यह हालत तब है जब मरीजों की भर्ती के लिए अलग से वार्ड भी खोले गए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि इन दिनों बुखार के साथ दूसरी मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने से इमरजेंसी पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, सामान्य मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा जा रहा है, लेकिन इमरजेंसी में बेड के लिए मारामारी मची है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में 50 बेड की क्षमता हैं। यहां पर आमतौर पर रोज 60 से 80 मरीज भर्ती होते थे। इन दिनों मौसमी बीमारियों के प्रकोप से यहां रोज करीब 125 से 150 मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बुखार के ही करीब 30-40 मरीज रहते हैं। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रोजाना करीब 150 तक मरीज इमरजेंसी के जरिये भर्ती हो रहे हैं। इमरजेंसी का विस्तार कर बेड बढ़ाए गए हैं।
यही हाल सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का भी है। यहां पर पहले रोज 30-40 मरीज भर्ती होते थे, जबकि अब करीब 50-60 मरीज इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं।
सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि बुखार के साथ दूसरी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। इससे इमरजेंसी फुल चल रही है।
उधर, लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी से रोज 50 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुखार व डेंगू के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीज बढ़ने से यह स्थिति पैदा हुई है।
रेफर मरीज बढ़ा रहे भीड़
दूसरे जनपदों से आने वाले मरीजों को बड़े संस्थानों में बेड न मिलने पर सरकारी अस्पताल भेज दिया जाता है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में हर रोज करीब आठ से दस रेफर मरीज आ रहे हैं। इससे भी इमरजेंसी पर काफी लोड बढ़ा है।

इन बीमारियों के मरीज अधिक
डायरियां, बुखार, डेंगू, पेट दर्द, पीलिया, हाइपरटेंशन सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं।
डेंगू के 12 नए मरीज, 32 घरों को नोटिस
बृहस्पतिवार को डेंगू के 12 नए मरीज मिले। इसमें कई सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव आए रोगी के घर पर एंटीलार्वा संग फॉगिंग करवा रही है। परिवार में किसी के बुखार के लक्षण होने पर उसकी जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज, इंदिरानगर, चंदरनगर, सिल्वर जुबली, एनके रोड से डेंगू के रोगी मिले हैं। कुल 2458 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 32 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed