{"_id":"66f8068e0212eb0a390e0f0a","slug":"elisa-test-started-in-lokbandhu-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-1-lko1029-892918-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु, बलरामपुर अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु, बलरामपुर अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सरकारी अस्पतालों से नमूने स्वास्थ्य भवन की स्टेट लैब भेजे जाते हैं। शाासन के नए आदेश के मुताबिक जिन अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजी लैब है, उन्हें अपने यहां ही यह जांच करनी होगी। इसके बाद लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू कर दी गई है। बाकी अस्पताल पहले की तरह स्टेट लैब में नमूने भेजेंगे।
सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन 300 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचते हैं। डेंगू के लक्षणों के आधार पर इनका कार्ड टेस्ट होता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच के लिए नमूने स्टेट लैब भेजे जाते हैं। नए आदेश के तहत बलरामपुर अस्पताल में रोजाना 50-60 मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। लोकबंधु अस्पताल में भी यह टेस्ट शुरू हो गया है। वहीं, सिविल, ठाकुरगंज अस्पताल, बीआरडी महानगर, रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल से स्टेट लैब ही नमूने भेजे जा रहे हैं।