फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Element Taekwondo Academy crowned overall champion.

Lucknow News: एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन

Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Element Taekwondo Academy crowned overall champion.
लखनऊ। एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 स्वर्ण, 18 रजत व 40 कांस्य सहित कुल 93 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। चैंपियनशिप का आयोजन यूपी ताइक्वांडो के तत्वावधान और लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में केडी सिंह स्टेडियम में हुआ। इसमें एलीट ताइक्वांडो अकादमी 33 स्वर्ण, 15 रजत व 38 कांस्य सहित कुल 86 पदक के साथ उपविजेता रही। वहीं डैजलिंग फ्यूचर फाइटर्स को 15 स्वर्ण, 10 रजत व 22 कांस्य सहित कुल 47 पदक के साथ तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में मोहनीश रायजादा, हार्दिक पटेल, प्रणय गिरीश श्रीवास्तव, दिव्यांश दीक्षित, आरव पांडेय, दानुष सिंह, उत्कर्ष वर्मा व नीरज यादव ने स्वर्ण पदक जीते। साथ ही दर्शप्रीत कौर, अनाया अग्रहरि, काशवी करपात्री, माही पाल, मेधा यादव, श्रेया सिंह, आराध्या वर्मा, दिव्या यादव, स्वस्तिका सिंह, फलक, पार्निका स्वर्णकार व निष्ठा शुक्ला ने भी स्वर्ण पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूपी ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) और आयोजन सचिव सूर्यांश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed