{"_id":"6784deb37ba311220d0447ef","slug":"electricity-workers-caught-electricity-theft-using-drone-camera-at-6-am-in-lucknow-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सुबह 6 बजे पहुंचे बिजली कर्मी, ड्रोन कैमरे से चलाया अभियान; महिला कटिया हटाते पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सुबह 6 बजे पहुंचे बिजली कर्मी, ड्रोन कैमरे से चलाया अभियान; महिला कटिया हटाते पकड़ी गई
Mon, 13 Jan 2025 03:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:06 PM IST
सार
सोमवार की सुबह 6 बजे बिजली कर्मी जांच को पहुंच गए। उन्होंने ड्रोन कैमरे से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। एक महिला कटिया हटाते पकड़ी गई।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से महिला कटिया हटाते पकड़ी गई
- फोटो : बिजली विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में सहादतगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान ड्रोन कैमरे से मकान के दूसरे तल पर केबल काटकर की जा रही बिजली चोरी को पकड़ा गया। ड्रोन कैमरे की आवाज सुनकर एक महिला झट से कटे केबल से कटिया हटाने की कोशिश करते भी कमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता सेंट्रल लखनऊ रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक यह अभियान नूरबड़ी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में शुरू हुआ था जिसमें ड्रोन कैमरे के जरिए बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पहली बिजली चोरी घंटाबेग सहादतगंज निवासी जहूर खान के घर में हो रही थी, जिनके घर में मुन्नी के नाम से चार किलो वाट का कनेक्शन था। जहूर खान के घर में आर्मर्ड केबल को काटकर अतिरिक्त केबल से मकान के दूसरे तल से से बिजली चोरी की जा रही थी। दूसरी बिजली चोरी ताज़ आलम निवासी सआदत गंज कर रहे थे।
विज्ञापन