फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity will be a problem in many areas of the city today

Lucknow News: शहर में आज कई इलाकों में परेशान करेगी बिजली

Sun, 14 Dec 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be a problem in many areas of the city today
लखनऊ। राजधानी में रविवार को कई इलाकों में बिजली संकट रहेगा। इस दौरान आपूर्ति में सुधार के काम होंगे। गोमतीनगर के ग्वारी कल्वर्ट उपकेंद्र के तहत सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक विराम खंड एक से तीन, विकास खंड तीन से पांच, पत्रकार मार्केट सहित आसपास की बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

इंदिरानगर के सेक्टर-25 पावर हाउस से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नेहरू विहार, प्रकाश लोक, ए व बी ब्लॉक, सेक्टर-19 व 22, आरकेपुरम, कंचना बिहारी मार्ग, जगरानी अस्पताल, कल्याण गार्डन, कल्याण अपार्टमेंट में सप्लाई बंद रहेगी। एमिटी उपकेंद्र गोमतीनगर विस्तार के आसपास के इलाकों की सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन




...यहां भी रहेगा संकट

चिनहट के यूपीएसआईडीसी औद्योगिक उपकेंद्र से दोपहर 12 से दो बजे तक औद्योगिक इकाइयों आदि की आपूर्ति में बाधा आएगी। सेक्टर-आई जानकीपुरम उपकेंद्र के मड़ियांव मौर्य आटा चक्की व यादव टोला की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। भीखमपुर उपकेंद्र के आर्य कन्या चौराहा, न्यू हैदराबाद, ओल्ड हैदराबाद, निशातगंज की पहली से आठवीं गली तक व आसपास की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed