फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity theft caught in 17 houses

Lucknow News: 17 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Thu, 17 Oct 2024 05:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 17 houses

विज्ञापन



लखनऊ। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने नैपियर रोड, हाता मिर्जा अली खां, जल निगम रोड, चाइना बाजार, हरि नगर में अभियान चलाकर 69 परिसरों में चेकिंग की। इस दौरान कुल 25 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। एफआईआर दर्ज करवाकर सभी के कनेक्शन काट दिए गए। खंदारी बाजार, बेलदारी लेन, पठानों की बारादरी, फातिमा मंजिल व अन्य इलाके में भी अभियान चलाया।




पांच लाख का बकाया, बिजली काटी

अलीगंज के सेक्टर-के स्थित बीएसएनएल कॉलोनी में बुधवार शाम को बिजली काट दी गई। उपभोक्ताओं ने विरोध जताया तो बताया गया कि बीएसएनएल पर पांच लाख रुपये बिल बकाया है। कॉलोनी में करीब 100 परिवार रहते हैं। बिजली विभाग का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी बकाया नहीं जमा किया गया। उधर, बीएसएनएल के कर्मचारियों का कहना है कि हर माह उनके वेतन से बिजली का बिल कट जाता है। कर्मचारियों के अनुरोध पर विभाग ने बिजली बुधवार रात में जोड़ दी। हालांकि, बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह दोबारा बिजली काटने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed