फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity theft caught BJP councillor house hook connected directly pole case registered

Lucknow: भाजपा पार्षद के घर पकड़ी बिजली चोरी, सीधे खंभे से फंसाई थी कटिया, मुकदमा दर्ज किया गया

Fri, 04 Jul 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jul 2025 04:21 PM IST
सार

भाजपा पार्षद के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके घर में बिजली चोरी की जा रही थी। इसके लिए सीधे खंभे से कटिया फंसाई गई थी।

विज्ञापन
Electricity theft caught  BJP councillor  house  hook  connected directly   pole case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

बसीरतगंज वार्ड के भाजपा पार्षद गिरीश गुप्ता के घर बिजली चोरी पकड़ी गई है। भवन निर्माण के दौरान सीधे खंभे से कटिया फंसाई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उपखंड अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव और जूनियर इंजीनियर राम आशीष यादव ने बताया कि पार्षद गिरीश गुप्ता के चरस मंडी हाथीखाना स्थित घर की चेकिंग की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow News : सीएम योगी ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणधीन परिसर में कटिया से बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया। मामले में 30 जून को बिजली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया था। चेकिंग टीम की तहरीर पर शशि गुप्ता पत्नी गिरीश गुप्ता के नाम बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े- UP: सीतापुर में स्कूल बस पलटने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, कई गंभीर घायल
 
अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि गिरीश गुप्ता ने मई में अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन मीटर सहित कनेक्शन जारी नहीं हो सका था। पार्षद के घर नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जाएगा। गिरीश गुप्ता नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष के साथ दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी शशि गुप्ता भी दो बार पार्षद चुनी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed