{"_id":"6acd514910489447f9021329","slug":"electricity-supply-to-5000-consumers-of-vinamrakhand-started-from-the-new-substation-lucknow-news-c-13-lko1070-1962778-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नए उपकेंद्र से विनम्रखंड के 5000 उपभोक्ताओं की बिजली चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नए उपकेंद्र से विनम्रखंड के 5000 उपभोक्ताओं की बिजली चालू
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के नए 33/11 केवी उपकेंद्र विनम्रखंड से सोमवार दोपहर करीब दो बजे 5000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे विराजखंड और मंत्री आवास उपकेंद्रों का लोड कम होगा। पहले चरण में विनम्रखंड-1, 2 और 3 के उपभोक्ताओं को नए उपकेंद्र से बिजली मिलने लगी है।
गोमतीनगर के अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि सोमवार को विनम्रखंड 11 केवी फीडर का लोड नए उपकेंद्र पर स्थानांतरित किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आया। दूसरे चरण में वास्तुखंड और मल्हौर रोड के उपभोक्ताओं को भी नए उपकेंद्र से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
सप्ताहभर में जारी होगा शिकायत दर्ज कराने का मोबाइल नंबर
विनम्रखंड के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के लिए अब विराजखंड और मंत्री आवास उपकेंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नए उपकेंद्र पर शिकायतें दर्ज करने और उनके निस्तारण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार उपकेंद्र ऑपरेटर और नौ मेंटेनेंस कर्मियों की तैनाती की गई है। सप्ताहभर में शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा।