{"_id":"66c0ea2cdc24fbb80300d297","slug":"electricity-rate-in-uttar-pradesh-will-not-be-increased-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में महंगी होगी बिजली! नियामक आयोग जल्द सुनाएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में महंगी होगी बिजली! नियामक आयोग जल्द सुनाएगा फैसला
Sun, 18 Aug 2024 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:21 AM IST
सार
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा अब उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। बिजली दरों में कमी के मामले पर विद्युत नियामक आयोग को फैसला लेना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली दर बढ़ने की संभावना नहीं है। जल्द ही इस मामले में नियामक आयोग आदेश जारी करेगा। आयोग ने शनिवार को राज्य सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही सार्वजनिक कर दी है।
विज्ञापन
वर्ष 2024-25 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता व बिजली दरों को लेकर पांच अगस्त को राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई थी। बैठक की कार्यवाही जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि उपभोक्ताओं के बकाया (सरप्लस) 33122 करोड़ के एवज में एकमुश्त 40 प्रतिशत अथवा पांच वर्ष के लिए आठ प्रतिशत बिजली दर को कम किया जाए। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा अब उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। बिजली दरों में कमी के मामले पर विद्युत नियामक आयोग को फैसला लेना है।
विज्ञापन
24 घंटे बिजली देने की मांग
उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबिनार में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई। विभिन्न स्थानों से जुड़े युवाओं ने कहा कि बिजली नहीं होने की वजह से परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि ऊर्जा विभाग में समूह ख व ग की परीक्षा विद्युत सेवा आयोग से कराई जाए। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की बात काॅर्पोरेशन के साथ ही मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन