फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity prices will down in up soon

यूपीः बिजली होगी सस्ती, उठा बड़ा कदम

Tue, 03 Mar 2015 12:47 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity prices will down in up soon

प्रदेश में बिजली की दरों में कमी के लिए जद्दोजहद तेज हो गई है। दरों में कमी लाने के लिए पड़ रहे चौतरफा दबाव के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने पहली बार चीनी मिलों से खरीदी जाने वाली बिजली की दरों को लेकर आपत्ति उठाई है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर पावर कॉर्पोरेशन और राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ‘शुगर लॉबी’ के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कैप्टिव एवं रिन्यूएबल ऊर्जा विनियमावली 2014 तथा बगास आधारित बिजलीघरों की हाल में तय की गई दरों के संबंध में विद्युत नियामक आयोग में सार्वजनिक सुनवाई के दौरान दोनों ने बैक डेट यानी 1 अप्रैल 2014 से नई दरें लागू करने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


आयोग ने सभी पक्षों को 15 दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 27 मार्च होगी। पावर कॉर्पोरेशन ने बगास आधारित बिजलीघरों से मिलने वाली बिजली की तय की गई दरों तथा इसे 1 अप्रैल 2014 से लागू करने के नियामक आयोग के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर लॉबी के लिए बढ़ा दबाव

Electricity prices will down in up soon

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने भी इस मामले में जनहित प्रत्यावेदन दाखिल किया है। आयोग चीनी मिलों से उत्पादित बिजली की दर 5.65 रुपये प्रति यूनिट तय की है जबकि यह पहले 4.96 रुपये प्रति यूनिट थी। ‘शुगर लॉबी’ छह रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा दरों के लिए दबाव बनाए हुए है।

नियामक आयोग अध्यक्ष देश दीपक वर्मा, सदस्य आईबी पांडेय तथा मीनाक्षी सिंह की मौजूदगी में हुई जन सुनवाई में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसके कालिया ने नई दरें बैक डेट से लागू किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिस दिन टैरिफ  आदेश जारी हुआ है उसी दिन से उसे लागू किया जाना चाहिए।

इसके विरोध में यूपीकोजेन एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी चोपड़ा ने पावर कॉर्पोरेशन की याचिका स्वीकार किए जाने पर ही सवाल उठाते हुए इसे खारिज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed