फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity department employees announced strike from 16 march.

UP News: बिजलीकर्मियों का 16 मार्च से 72 घंटे हड़ताल का एलान, ऊर्जा निगमों पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 12 Mar 2023 10:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

बिजलीकर्मियों ने ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए समझौते का पालन नहीं होने पर विरोध जताया और चेतावनी देते हुए 16 मार्च से हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

विज्ञापन
Electricity department employees announced strike from 16 march.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजलीकर्मियों ने 16 मार्च की रात से 72 घंटे के लिए हड़ताल का एलान कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए ऊर्जा निगमों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की शनिवार को हुई बैठक में बिजली कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए समझौते का पालन नहीं होने पर विरोध जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अपराध पर कसेगा और शिकंजा: तिहाड़ की तर्ज पर यूपी की जेलों में लगेंगे अत्याधुनिक जैमर, ये सिग्नल भी होंगे फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल सिंह यादव बोले, आलू खरीदने के लिए सरकारी समर्थन मूल्य नाकाफी, कम से कम लागत तो दें


इस दौरान तय किया गया कि यदि 16 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो उसी रात 10 बजे से सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में किसी भी परिस्थिति का पूर्ण उत्तरदायित्व ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन का होगा। इससे पहले 14 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

15 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार रहेगा। बैठक के बाद पूरे मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में राजीव कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जीवी पटेल, मनीष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed