फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric line broken due to falling tree, wheels of three trains stopped

Lucknow News: पेड़ गिरने से इलेक्ट्रिक लाइन टूटी, तीन ट्रेनों के पहिये थमे

Thu, 25 May 2023 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Electric line broken due to falling tree, wheels of three trains stopped
दरियापुर और रायबरेली स्टेशनों पर रोकी गई गाड़ियां
विज्ञापन

चार घंटे बाद बहाल हुआ रेल यातायात, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली/रोहनिया। आंधी-बारिश के बीच बृहस्पतिवार की सुबह रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन का विद्युत तार टूट गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। ऊंचाहार की ओर दौड़ रही तीन ट्रेनों को रायबरेली और दरियापुर स्टेशन पर रोका गया। काफी मशक्कत के बाद तार बदला गया तो विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। चार घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुआ और ट्रेनों ने फर्राटा भरा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कुछ यात्री तो ट्रेन छोड़कर बसों से रवाना हो गए।
सुबह लगभग 7 बजे के तेज आंधी के बीच बारिश हुई। लक्ष्मणपुर और रामचंद्रपुर स्टेशनों के बीच रेलवे गेट के निकट एक यूकेलिप्टस का पेड़ रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन पर गिर गया, जिससे स्पार्किंग हुई और तार टूटने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना की खबर लगते ही रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन पर दौड़ रही ट्रेनों को रोक दिया गया। रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल रायबरेली से रवाना हो चुकी थी, जिसे अगले स्टेशन दरियापुर में रोका गया। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी और लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर रोक दिया। नौचंदी ढाई घंटे के बाद रवाना की गई, लेकिन अगले स्टेशन दरियापुर में आधे घंटे रोकने के बाद चलाया। इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे तक रायबरेली में रुकी रही। रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल साढ़े तीन घंटे तक रोकी गई।
विज्ञापन

घटना की खबर लगते ही अभियंताओं के साथ कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। टावर वैगन के जरिए टूटे तार की जगह दूसरा तार लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराने में तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। इसी वजह से चार घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुआ। नौचंदी, इंटरसिटी और रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेनें चार घंटे से ज्यादा देर से ऊंचाहार पहुंची। सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों को हुई, जिन्होंने देरी की वजह से ट्रेन छोड़ दी और बसों से आगे का सफर तय किया। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी का कहना है कि लक्ष्मणपुर और रामचंद्रपुर के बीच इलेक्ट्रिक लाइन पर पेड़ गिरने से रेल यातायात ठप रहा। रायबरेली के स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि नौचंदी व इंटरसिटी को रायबरेली में और रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस को दरियापुर में रोका गया। अब यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वापसी वाली ट्रेनें देर से चलीं
ऊंचाहार की तरफ जाने वाली जिन ट्रेनों को सुबह रोका गया था, उन्हीं ट्रेनों को वापसी में काफी देरी से हुई। सभी ट्रेनें देर से चलाई गई। ऊंचाहार-रायबरेली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चार घंटे देर से दौड़ी। नौचंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज से डेढ़ विलंब से रवाना किया गया, जिससे यह ट्रेन अगले स्टेशनों पर और लेट होती गई। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी प्रयागराज से देर से चलाई गई, जिससे ट्रेन को ऊंचाहार व रायबरेली पहुंचने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed