फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electric engine trains will run from lucknow to punjab

यात्रियों को मिलेगी राहत, लखनऊ से पंजाब तक इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 24 May 2019 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 May 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
electric engine trains will run from lucknow to punjab
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ से पंजाब जाने वाली ट्रेनें बिजली से चलने वाले इंजनों से चलाई जा सकेंगी। इस रूट का विद्युतीकरण हो चुका है। जल्द ही रूट पर काशी विश्वनाथ, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना की जाएंगी। इससे समय व ईंधन की बचत होगी, जिससे यात्रियों को भी राहत हो जाएगी।

विज्ञापन


आरवीएनएल  के आला अधिकारियों ने गुरुवार को उतरेटिया से बछरावां के मध्य सौ किलोमीटर की रफ्तार में इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया। मुख्य परियोजना अधिकारी संजीव सहगल के निर्देशन में उतरेटिया-जंघई 210 किलोमीटर रूट का इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सीआरएस की अनुमति के बाद रेलवे डीजल इंजनों को हटाकर इलेक्ट्रिक लगाएगा। वहीं लखनऊ से वाराणसी रेलखण्ड पर 32 ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जाएंगी। इससे प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अभी तक इस रूट पर मेमू सेवा नहीं थी। लिहाजा यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेनों के अतिरिक्त मेमू सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। रेल विद्युतीकरण के बाद रायबरेली-अमेठी-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर मेमू सेवाओं से दैनिक यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed