{"_id":"668dac0f6e4527cd9e0f9297","slug":"electric-current-was-placed-on-old-poles-raebareli-news-c-101-1-slko1032-116639-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुराने खंभों पर तार लगा दौड़ाया करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुराने खंभों पर तार लगा दौड़ाया करंट
Wed, 10 Jul 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के चौड़ीकरण के दायरे में आ रही बिजली लाइनों को शिफ्ट करने में खेल किया गया है। एक जगह से दूसरी जगह लाइन खड़ी करने में पूरा सामान नया लगना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। पुराने खंभों, तार, इंसुलेटर लगाकर करंट दौड़ा दिया गया है।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दायरे में जगतपुर विद्युत उपकेंद्र की कई लाइनों के खंभे इसके दायरे में आ रहे थे। पावर कॉरपोरेशन की ओर से पहले से लगे जर्जर को दूसरी लगाकर लाइन बनाकर तैयार कर दी, जबकि हर सामान नया लगना चाहिए। यदि जर्जर पोल गिर जाए, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विद्युत वितरण डलमऊ के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी अस्थायी बिजली की लाइन बनाई गई है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना न पड़े। हाईवे का चौड़ीकरण होने के बाद नया सामान लगाकर लाइन बनाई जाएगी।