फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electric city buses will run for tourists in lucknow

पर्यटकों को लखनऊ दर्शन कराएंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, जून के पहले हफ्ते से होगा संचालन

Mon, 20 May 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
electric city buses will run for tourists in lucknow
डेमो

लखनऊ स्थित पर्यटन स्थलों का सफर सुगम होगा। पर्यटक इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस से यहां भ्रमण कर पाएंगे। इसके लिए लखनऊ दर्शन स्पेशल सिटी बसों का संचालन होगा। खास ये कि पर्यटकों के साथ इन बसोें में आम यात्री भी सफर कर पाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी जून के पहले हफ्ते से 14 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का संचालन करने जा रही है। सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन के मुताबिक 10 सिटी बसों का संचालन शुरू हो चुका है, जिसमें यात्री आलमबाग बस टर्मिनल से गोमतीनगर के बीच सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में जल्द ही 12 सिटी बसें पुराने शहर से चारबाग तक आवागमन करेंगी। कंपनी अब तीसरे चरण में 14 सिटी बसें लखनऊ दर्शन के नाम से रूट नंबर ई-3 पर चलाने जा रही है। ये सिटी बसें दुबग्गा से चलकर बालागंज, तहसीनगंज, कोनेश्वर, बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद, डालीगंज, रेजीडेंसी, ग्लोब पार्क, मोती महल, सहरागंज, सिकंदरबाग, अमर उजाला, बालू अड्डा, अंबेडकर पार्क चौराहा होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएगी। इसी रूट से लखनऊ दर्शन सिटी बसें वापस भी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18.6 किमी का 40 रुपये किराया

electric city buses will run for tourists in lucknow
डेमो - फोटो : amar ujala
दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार पाल के मुताबिक दुबग्गा से जनेश्वर मिश्र पार्क की दूरी 18.6 किमी है। इस दूरी का सफर करने के लिए एक यात्री को लगभग 40 रुपये किराया भरना होगा। पर्यटन स्थलोें की दूरी का सर्वे किया जा रहा जिससे हर स्थल का किराया तय होगा।  

डिपो के चार्जिंग पॉइंट चालू
दुबग्गा डिपो में इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों को चार्ज करने वाले चार्जिंग पॉइंट बन करके चालू हो गए हैं। 12 चार्जिंग पॉइंट से कुल 40 बसें चार्ज हो पाएंगी। यह अलग बात है कि चार्जिंग पॉइंट के शेड स्थल का निर्माण लंबित है। यह निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed