फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric bus service begin, 2500 passengers will suffer perday

दुबग्गा से मोहनलालगंज के लिए ई-बस शुरू, सांसद कौशल किशोर ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 21 Aug 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electric bus service begin, 2500 passengers will suffer perday
दुबग्गा से मोहनलालगंज के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुक्रवार से शुरू कर दी गई। मोहनलालगंज के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन

बस रोजाना छह चक्कर लगाएगी। करीब ढाई हजार यात्री सस्ते किराए पर सफर कर सकेंगे। बस दुबग्गा से चलकर अवध हॉस्पिटल होते हुए तेलीबाग, पीजीआई के रास्ते मोहनलालगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी पल्लव बोस ने बताया कि दुबग्गा से मोहनलालगंज रूट पर पहली बार इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है।
इससे करीब पांच क्षेत्र के 20 से अधिक गांव साधारण किराए पर एसी इलेक्ट्रिक बस में यात्रा कर सकेंगे।
न्यूनतम किराया पांच रुपये व अधिकतम किराया 35 रुपये होगा। दुबग्गा से मोहनलालगंज के बीच 31 किलोमीटर की दूरी है।
चार ई-बसों का ट्रायल पूरा
20 जुलाई से चल रहा चार इलेक्ट्रिक बसों का चल रहा ट्रायल शुक्रवार को पूरा हो गया। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहा। इसके बाद सौ इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बसें सितंबर में चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए आठ रूट तैयार किए गए है। इन बसों में भी सालभर तक साधारण बसों के किराये पर यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed