फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections for post of President and Vice President in District Cooperative Banks

Lucknow: जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव, भाजपा ने दर्ज की एकतरफा जीत

Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

उत्तर-प्रदेश की सभी 39 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 

 

विज्ञापन
Elections for post of President and Vice President in District Cooperative Banks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में 39 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने परचम फहराया है। सभी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशियों निर्विरोध जीत दर्ज की है। शुक्रवार को हुए चुनाव में जिला सहकारी बैंक लखनऊ में अध्यक्ष पद पर भाजपा के वीरेंद्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जाटव निर्विरोध निर्वाचित हुए। 2018 में हुए चुनाव में भाजपा ने 39 में से 34 जिला सहकारी बैंकों में जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


जिला सहकारी बैंकों में निदेशक मंडल के 546 सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 541 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। निदेशक मंडल में एक तरफा कब्जा होने के बाद भाजपा की सभी जिलों में निर्विरोध जीत तय हो गई थी। शुक्रवार को मतदान के दिन सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर और चुनाव प्रभारी ब्रज बहादुर उपाध्याय ने लखनऊ से चुनाव की कमान संभाली। विपक्षी दलों या निर्दलीय के पास पर्याप्त संख्या में निदेशक नहीं होने के कारण किसी भी जगह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं हुआ। सभी 39 बैंकों में भाजपा के प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने डीसीबी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। चौधरी ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश काफी तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री के बेटे और सहकारिता मंत्री के भाई भी डीसीबी अध्यक्ष बने

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बेटे अतुल प्रताप सिंह फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर के छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर भी शाहजहांपुर से डीसीबी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।


सभी बैंक लाभ में हैं

जेपीएस राठौर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक लोगों को आवास, शिक्षा, व्यक्तिगत, सोलर ऋण के साथ एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने के लिए भी ऋण देते हैं। उनका कहना है कि डीसीबी की ब्याजदर राष्ट्रीयकृत बैंकों या निजी बैंकों की तुलना में कम हैं। वहीं जमा पर ब्याजदर अन्य बैंकों से अधिक है। उन्होंने बताया कि सभी 39 सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि 2021-22 में 7500 करोड़ और 2022-23 में 8700 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। 2021-22 में 814 ब्रांच लाभ में थी, 2022-23 में 1014 ब्रांच लाभ की स्थिति में हुई है। बैंक ने गत वित्तीय वर्ष में 21 लाख किसानों को ऋण वितरित किया है।


सहकारिता का स्वर्णिम काल

जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता का स्वर्णिम काल है। आगामी समय में इसमें बड़ी उपलब्धियां अर्जित होंगी। उन्होंने कहा कि सभी पैक्स को कम्प्यूटरीकृत कराया जा रहा है। इन्हें मल्टी सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पैक्स में अभियान चलाकर 05 लाख नए सदस्य बनाये जाने की योजना है। सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत पैक्स और अधिक सक्रिय किया जाएगा। नई समितियों का गठन भी किया जाएगा। सभी जिला सहकारी बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी उपभोक्ता संघ के चुनाव में भी भाजपा ने एक तरफा जीत दर्ज की थी।


जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष उपाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर रामनाथ सिंह मुकेश कुमार जैन
सहारनपुर राजपाल सिंह महेंद्र सैनी
बिजनौर दिनेश कुमार चौधरी हेमराज सिंह
रामपुर मोहनलाल सैनी हरजिंदर सिंह
मेरठ विमल शर्मा सुरेंद्र सिंह
गाजियाबाद कृष्णवीर सिंह चौधरी पुष्पा सिंह भाटी
अलीगढ़ उमेश कुमारी राजकुमार वर्मा
एटा प्रत्येंद्र पाल सिंह राजवीर सिंह भल्ला
आगरा प्रदीप भाटी पद्म सिंह
मैनपुरी नरेंद्र सिंह राठौर कलक्टर सिंह लोधी
मथुरा निरंजन सिंह धनगर सुरेंद्र सिंह
बदायूं जे.के. सक्सेना रानी सिंह पुंडीर
बरेली वीरेंद्र सिंह गंगवार कंचन सिंह
पीलीभीत सत्यपाल गंगवार पूरनलाल गंगवार
शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर अजय कुमार प्रजापति
फिरोजाबाद अतुल प्रताप सिंह राहुल यादव
बांदा पंकज अग्रवाल मधुरेंद्र प्रताप सिंह
महोबा चक्रपाणि त्रिपाठी संतोष कुमार गुप्ता
जालौन बृजभूषण सिंह रविकांत द्विवेदी
झांसी जयदेव पुरोहित चंद्रजीत सिंह
फतेहपुर प्रभुदत्त दीक्षित संतोष गुप्ता
ललितपुर रमेश कुमार सिंह लोधी श्रीकांत कुशवाहा
कानपुर नगर शिवदयाल सिंह परिहार रामेंन्द्रनाथ सचान
बहराइच जितेंद्र कुमार त्रिपाठी पवन कुमार सिंह
अयोध्या धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू सुरेंद्र पांडेय
हरदोई अशोक सिंह सरोज कुमार
लखीमपुर विनीत मनार पटेल रविकाश चंद्र गोयल
लखनऊ वीरेंद्र प्रताप सिंह महेंद्र कुमार जाटव
रायबरेली विवेक विक्रम सिंह सुशील कुमार शर्मा
सीतापुर विष्णु मौर्या इंदू सिंह चौहान
उन्नाव अरुण प्रताप सिंह गंगा प्रसाद वर्मा
प्रयागराज शिव मोहन मौर्य आकांक्षा सोनकर
सुलतानपुर योगेंद्र प्रताप सिंह उमापति त्रिपाठी
मिर्जापुर जगदीश सिंह पटेल विपुल सिंह
गाजीपुर सरोजेश सिंह अच्छेलाल गुप्ता
आजमगढ़ लक्ष्मण मौर्या बृजेश कुमार सिंह
देवरिया रवींद्र प्रताप मल्ल राघवेंद्र प्रताप सिंह उमंग
गोरखपुर विजय प्रताप सिंह अनंत सिंह
सिद्धार्थनगर विक्रम सिंह नेहा चौधरी














 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed