फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election strategy made in BJP's workshop

Lucknow News: भाजपा की कार्यशाला में बनाई चुनावी रणनीति

Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Election strategy made in BJP's workshop
श्रावस्ती। नुक्कड़ सभा अभियान को धार देने के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने की। कार्यशाला में मुख्य रूप से अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। नुक्कड़ सभा के माध्यम युवा, महिला, कृषि, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, श्रमिकों, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित देश की सुरक्षा, देश के संस्कृति और स्वाभिमान के लिए किए कार्यों को बताएं।
विज्ञापन

एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना चाहता है। उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है। कार्यशाला को लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, महेश मिश्रा, अरुण पांडेय, दिनेश सिंह, प्रहलाद शुक्ला, दिनेश आर्य, सरिता सिंह, अनिल मिश्रा, संजू तिवारी सहित नुक्कड़ सभा अभियान में लगे पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed