फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election

300 ग्राम पंचायतों में आज से होगा शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 17 Jun 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
election
बलरामपुर। दो तिहाई बहुमत वाली जिले की 300 ग्राम पंचायतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना प्रोटोकॉल के साथ 18 जून से शपथ ग्रहण समारोह कराए जाएंगे। दो दिवसीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद 20 जून को ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक कर छह-छह समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों के गठन से ग्राम पंचायतों में विकास से जुड़े कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद जिले में 800 के सापेक्ष 799 ग्राम पंचायतें संघटित हो गई हैं। एक ग्राम पंचायत में प्रशासक कार्यभार संभालेगा। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी नौ ब्लॉक के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को आन लाइन शपथ ग्रहण समारोह कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम श्रुति ने पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिले में संघटित 300 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को 18 व 19 जून को शपथ दिलाने का अनुमोदन प्रदान किया है। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने वालों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों की दो तिहाई बहुमत वाली 300 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह पंचायत भवनों, स्कूल परिसर व सामुदायिक भवनों में होंगे। दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 मई को प्रथम बैठक कराकर छह-छह समितियों का गठन कराया जाएगा। शासन स्तर से सभी समितियों के काम व अधिकार तय कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण व जल प्रबंधन समिति का सभापति चुनना होगा। सभी छह-छह समितियों में सभापति के अलावा छह निर्वाचित सदस्य भी होंगे जिसमें एक महिला, एक अनुसूचित जाति/जनजाति व एक पिछड़े वर्ग का सदस्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्य ही चुनेंगे समितियों के सदस्य
ग्राम पंचायत सदस्य ही समितियों के सदस्य चुनेंगे। समिति की बैठक के लिए चार सदस्यों का कोरम होगा। समिति की बैठक हर माह कम से कम एक बार अवश्य होगी। समितियों का सचिव ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव होगा। ग्राम पंचायतों के नियंत्रण में कार्यरत कार्मिकों व राशन की दुकानों से संबंधित सभी कार्य प्रशासनिक समिति की निगरानी में होंगे। ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने, कृषि, पशुपालन व गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन नियोजन एवं विकास समिति की देखरेख में होंगे। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अनौपचारिक शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम शिक्षा समिति की निगरानी में कराए जाएंगे। सभी प्रकार के स्थाई/अस्थाई निर्माण व अनुरक्षण के कार्यों पर निर्माण कार्य समिति प्रभावी नियंत्रण व गुणवत्ता सुनिश्चित कराएगी। स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed