{"_id":"b369a5388c4796ff7d81ecaa42bf66d8","slug":"election-for-rajyasabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की दो सीटों के लिए 20 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा की दो सीटों के लिए 20 को मतदान
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा की दो खाली सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन
यूपी की दो सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी।
ये सीटें सपा के राज्यसभा सांसद मोहन सिंह के निधन हो जाने व कांग्रेस के रशीद मसूद के अयोग्य करार दिए जाने के कारण खाली हुई हैं।
दोनों ही सीटों के लिए नामांकन पत्र तीन दिसंबर को जारी किए जाएंगे। 10 दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे।
11 को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल होगी। 13 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)