फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election for 12 seats of Legislative Council on 28 January

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव 28 को, 11 से 18 जनवरी तक नामांकन

Wed, 06 Jan 2021 02:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jan 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Election for 12 seats of Legislative Council on 28 January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव 28 जनवरी को होंगे। नामांकन 11 से 18 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को परिषद की 12 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन


विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सहित परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है। बसपा के पूर्व सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी सदस्यता निरस्त करने से एक पद पहले से रिक्त है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को परिषद की 12 सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि 11 जनवरी को विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 11 से 18 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कार्यकाल हो रहा है समाप्त
भाजपा - उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य।
सपा - सभापति रमेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, आशु मलिक, रामजतन राजभर, साहब सिंह सैनी और वीरेंद्र सिंह
बसपा- प्रदीप कुमार जाटव और धर्मवीर सिंह अशोक।

भाजपा की ताकत बढ़ेगी 
विधान परिषद चुनाव के बाद उच्च सदन में भाजपा की ताकत बढ़ जाएगी। 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अभी भाजपा के 25 सदस्य हैं। चुनाव के बाद इनकी संख्या 32 होना तय है। वहीं सपा के सदस्यों की संख्या 55 से घटकर 50 रह जाएगी। बसपा के सदस्यों की संख्या 8 से छह रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed