फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Election commission seized more than two lakh weapons in Uttar Pradesh.

Lok Sabha Election 2024 : यूपी में दो लाख से ज्यादा लाइसेंसी असलहे जमा, 13.15 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से दो लाख से ज्यादा लाइसेंसी असलहे जब्त किए गए हैं। वहीं, अब तक 13 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Election commission seized more than two lakh weapons in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक दो लाख से अधिक लाइसेंसी असलहे जमा किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 20,86,614 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गईं हैं। पुलिस ने 2,23,902 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के साथ 271 लाइसेंस जब्त किए हैं। इसके अलावा 3391 लाइसेंस निरस्त भी किए जा चुके हैं। निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 3,68,471 लोगों को पाबंद किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार वाहनों के दुरुपयोग पर 98, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग पर 285 पर कार्रवाई की गयी है। गैरकानूनी सभा, भाषण एवं अन्य मामलों में चार एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस, आयकर, आबकारी एवं नारकोटिक्स व अन्य विभागों द्वारा सघन जांच के लिए 508 इंटरस्टेट नाके तथा 1653 इंट्रास्टेट नाके संचालित हैं। पुलिस ने 748 शस्त्र, 767 कारतूस, चार किलो विस्फोटक व 62 बम भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अवैध शस्त्र बनाने वाली 135 फैक्टरियां भी नेस्तनाबूद की गई हैं। विभिन्न एजेंसियों की ओर से 19 मार्च तक लगभग 13.15 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है। बदायूं में मंगलवार को 1.30 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, मिर्जापुर में 49.07 लाख की शराब, मैनपुरी में 79.50 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। प्रदेश स्तर पर 1904 फ्लाइंग स्कॉट टीमें और प्रवर्तन एजेंसियों की कुल 732 टीमें निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed