फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election campain to stop today

UP: चौथे चरण में इनकी तकदीरों का होगा फैसला

Mon, 28 Apr 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
election campain to stop today

चौथे चरण के मतदान में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, मुरली मनोहर जोशी और अन्नू टंडन जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। सूबे 14 लोकसभा सीटों के लिए आज शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद उस क्षेत्र के वोटरों को छोड़कर बाकी सभी को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा। यहां पर 30 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

इन 14 सीटों पर 233 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।

चौथे चरण में अवध क्षेत्र की कुछ सीटों पर भी मतदान होना है। इसमें राजधानी लखनऊ सहित आस-पास की सीटें शामिल हैं।

मोदी की सर्वाधिक सभाएं

election campain to stop today
चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों तक राजनीतिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रदेश में पांच सभाएं कीं।

वहीं, लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भी वे लखनऊ में रोड शो करेंगे। इस चरण में कई महत्वपूर्ण हस्तियों की किस्मत दांव पर लगने जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं। यहां पर उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा ने प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है।

कानपुर से भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, झांसी से उमा भारती, धौरहरा से जितिन प्रसाद सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे खत्म होगा प्रचार

election campain to stop today
शाम छह बजे प्रचार खत्म होने के बाद इन क्षेत्रों में मतदाताओं के अलावा जितने भी लोग होंगे उन्हें क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगह जाना होगा।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी होटल, लॉज, धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाएंगे।
बाहरी लोगों के मिलने पर उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाएगा।

इन सीटों पर होगा मतदान
धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व बाराबंकी।
विज्ञापन

ये‌ दिग्गज हैं चुनावी मैदान में

election campain to stop today
सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, श्रीप्रकाश जायसवाल, उमा भारती।

इसके अलावा प्रदीप जैन आदित्य, रीता बहुगुणा जोशी, जावेद जाफरी, जितिन प्रसाद, अन्नू टंडन, साक्षी महाराज और पीएल पुनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed