{"_id":"6cd6f41f158df6310c8498302c9c426d","slug":"election-analysis-form-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कल से
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Mar 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की चुनावी तैयारियों को परखने के लिए चुनाव आयोग गुरुवार को लखनऊ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रदेश, मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने मंगलवार को अपने स्तर से सभी तरह की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों डॉ. नसीम जैदी व एचएस ब्रह्मा के साथ गुरुवार से प्रदेश के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं।
चुनाव आयोग मंडलायुक्त, डीएम, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।
पहले दिन यानी 20 मार्च को आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों केसाथ शाम 6:30 बजे से बैठक करेगा। अगले दिन 21 मार्च को सुबह नौ बजे से प्रशासनिक व पुलिस के जिला व मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा होगी।
शाम को आयोग मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी लेगा। इसी दिन शाम को चुनाव आयोग प्रेस से भी मुखातिब होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा भी आयोग के आने से पहले अपनी तैयारी चाक-चौबंद करने में लग गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
शाम को जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों की तैयारियों का जायजा लिया। कई जिलों की चुनावी तैयारी सुस्तहोने के कारण उन पर नाराजगी भी जताई गई।
विज्ञापन
15 फरवरी के बाद तैनात अफसरों का ब्यौरा मांगा
आयोग ने शासन से 15 फरवरी के बाद जिलों में तैनात किए गए डीएम और पुलिस कप्तानों का ब्यौरा मांगा है। इसमें यह देखा जाएगा कि उनकी कार्यप्रणाली कैसी है। साथ ही उनके पिछले कार्यकाल पर नजर डाली जाएगी।
संवेदनशील केंद्रों पर भी रहेगी नजर
चुनाव आयोग प्रदेश के संवेदनशील केंद्रों पर भी नजर रखेगा। पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर व शामली जिले भी शामिल हैं। चुनाव के लिहाज से संवेदनशील इन जिलों के हालात का जायजा भी चुनाव आयोग लेगा।