{"_id":"65f24bbce2c7ec5c860403f5","slug":"election-2024-yogi-roared-in-rallies-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता संग्राम 2024 : योगी ने रैलियों में भरी हुंकार, शिवपाल आज बदायूं से शुरू करेंगे चुनावी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता संग्राम 2024 : योगी ने रैलियों में भरी हुंकार, शिवपाल आज बदायूं से शुरू करेंगे चुनावी अभियान
Thu, 14 Mar 2024 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:29 AM IST
सार
पहले दिन उन्होंने उन्नाव, फर्रुखाबाद और बरेली में अपने चित-परिचित अंदाज में हुंकार भरी। सीएम ने इनमें रोजगार, किसानों के मुद्दे, निवेश पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलबि्धयों को तो रखा ही, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जरिये आमजन की भावनाओं को भी उभारने की कोशिश की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार से रैलियों का आगाज कर दिया। पहले दिन उन्होंने उन्नाव, फर्रुखाबाद और बरेली में अपने चित-परिचित अंदाज में हुंकार भरी। सीएम ने इनमें रोजगार, किसानों के मुद्दे, निवेश पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलबि्धयों को तो रखा ही, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जरिये आमजन की भावनाओं को भी उभारने की कोशिश की।
विज्ञापन
बरेली में सीएम ने कहा, एक समय था जब राम का नाम लेने पर ही लाठी और गोली चलने लगती थी, लेकिन आज आस्था का भरपूर सम्मान हो रहा है। आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। अब सुरक्षा और निवेश का वातावरण है। क्या यह सुरक्षा का वातावरण समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग दे पाते? क्या आजीविका का प्रबंध ये लोग कर पाते? क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाते? उन्होंने कहा, आज भारत को कोई आंखें नहीं दिखा सकता।
विज्ञापन
वहीं, फर्रुखाबाद में सीएम ने किसानों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा, अब डिजिटल केसीसी के माध्यम से किसानों को 10 मिनट में लोन मिल सकेगा। ऐसा करने वाला देश का पहला जिला फर्रुखाबाद बन गया है।
विज्ञापन
वहीं, उन्नाव की जनसभा में सीएम ने कहा, सपा, कांग्रेस न तो रोजगार दे सकते हैं और न ही सुरक्षा। जबकि डबल इंजन की सरकार ने रोजगार, सुरक्षा के साथ विरासत को भी संजोया है। सीएम ने फतेहपुर चौरासी में शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
शिवपाल आज बदायूं में शुरू करेंगे चुनावी अभियान
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगे। वह पहले श्रीबालाजी धाम में माथा टेकेंगे, फिर बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादरपोशी करेंगे। वे अपने तीन दिनों के दौरे में 40 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाएं करेंगे। टिकट घोषित होने के 20 दिन बाद भी लोकसभा क्षेत्र में नहीं पहुंचने के कारण सियासी गलियारों में ही नहीं, बल्कि पार्टी में भी उम्मीदवारी में बदलाव की चर्चाएं होने लगी थीं।