फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elecation

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज

Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
elecation
12-अयोध्या-कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की तैयारियों के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देरशाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वैभव शर्मा ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के बाद रिक्त रह गए 628 ग्राम पंचायतों में कुल 3576 सदस्य ग्राम पंचायत के पदों, तीन प्रधानों, जिनमें विकासखंड मया बाजार के ग्राम पंचायत कनकपुर (मृतक), विकासखंड बीकापुर के ग्राम पंचायत शेरपुर (मृतक ) व विकासखंड मवई के ग्राम पंचायत हुनहुना (मृतक) के पदों और छह सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों/वार्डों पर निर्वाचन होना है।
विज्ञापन

बताया कि इन पदों पर निर्वाचन के लिए नामांकन छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य भी 6 जून को ही 5:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक संपन्न किया जाएगा। सात जून को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय निर्धारित है। सात जून को तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य किया जाएगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होकर कार्य की समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि नामांकन व्यवस्था से संबंधित समस्त कार्यों यथा नामांकन फार्मो एवं अन्य प्रपत्रों की उपलब्धता, नामांकन फार्मो की बिक्री की व्यवस्था व नामांकन के लिए स्थान एवं फर्नीचर व्यवस्था अधिकारियों को समय से पूर्ण रखा जाए। उन्होंने नामांकन के तुरन्त बाद समस्त खंड विकास अधिकारियों को वार्ड वार व पदवार नामांकन की सूचना आयोग की वेबसाइट के ऑफिस लॉगिन पर प्रत्येक दशा में समय से अपलोड करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया व मतगणना व्यवस्था से संबंधित कार्यों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि मतगणना संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर संपंन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed