{"_id":"6ae258868d4a589ce80e7b87","slug":"elderly-woman-found-dead-at-home-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-lucknow-news-c-13-lko1070-1987129-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली वृद्धा, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली वृद्धा, हत्या की आशंका
Thu, 29 Oct 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
आलमबाग। आशियाना के सेक्टर-के स्थित मकान में बुधवार दोपहर नीरा गुप्ता (65) का शव संदिग्ध हालात में मिला। उनके माथे पर चोट के निशान थे और शव के पास खून बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घर में काम करने वाली नई नौकरानी लापता थी। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है।
इंस्पेक्टर गजेंद्र राय के मुताबिक, नीरा के पति एचआर गुप्ता पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त थे। एक साल पहले उनकी मौत हो गई थी। नीरा घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके सौतेले बच्चे अमेरिका में रहते हैं।
गाजियाबाद निवासी भतीजी श्वेता ने मंगलवार और बुधवार को कई बार फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को उन्होंने इंदिरानगर निवासी अपने भाई अनुभव को बुआ के घर भेजा। गेट अंदर से बंद था। उसे तोड़कर अंदर पहुंचे अनुभव को नीरा फर्श पर मृत मिलीं।
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही रखी थी नौकरानी, लापता
इंस्पेक्टर ने बताया कि नीरा ने पांच दिन पहले ही नई नौकरानी रखी थी। चालक से संपर्क हो गया है लेकिन नौकरानी का पता नहीं चला है। एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।