फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly Farmer Dies in Vehicle Collision

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत

Mon, 18 May 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly Farmer Dies in Vehicle Collision
प्रतीकात्मक।
निगोहां। क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी किसान रामचरन (77) की शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

रामचरन के बेटे जमुना प्रसाद के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे पिता खेत से पैदल घर लौट रहे थे। घर के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पार करने के दौरान रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। वह उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रामचरन के परिवार में पत्नी रामकली और तीन बेटे हरिचंद, देशराज और जमुना प्रसाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed