फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly dies during operation in Sanjay Gandhi Hospital in Munshi ganj Amethi.

Amethi: संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर पर नशे में ऑपरेशन करने का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

बुजुर्ग की मौत से ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हैं। उन्होंने डॉक्टरों पर नशे में होने का आरोप लगाया है। अस्पताल में तनाव है।

विज्ञापन
Elderly dies during operation in Sanjay Gandhi Hospital in Munshi ganj Amethi.
संजय गांधी अस्पताल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में बुधवार देर रात ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं। तनाव को देखते हुए अस्पताल के दोनों मेन गेट को बंद कर दिया गए है। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, अस्पताल में गेट बंद होने से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन भटकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में गौरीगंज थाना क्षेत्र के मऊ के शिवराम मिश्रा को दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात करीब 1:30 बजे ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिजन लगातार आक्रोशित हैं। परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन थिएटर में मौजूद एक डॉक्टर शराब के नशे में धुत था जिसने लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया जिससे मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद तनाव बना हुआ है और अस्पताल के दोनों मेन गेट को बंद कर दिया गया है। सीओ समेत भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


परिजनों का हंगामा, डॉक्टर फरार
मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई और गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घंटों हंगामा चलता रहा, जिसके बीच आरोपी डॉक्टर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटक रहे मरीजों के परिजन
अस्पताल का मेन गेट बंद होने से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन भटकने को मजबूर हैं। मेन गेट के बाहर भारी संख्या में तीमारदार इधर उधर भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed