{"_id":"6983aeacfbc6daa8c2062125","slug":"ekta-express-will-run-from-pratapgarh-station-for-45-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1590565-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 45 दिन तक प्रतापगढ़ स्टेशन से चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 45 दिन तक प्रतापगढ़ स्टेशन से चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 पर निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण ट्रेनों के रूट में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 5 फरवरी से अगले 45 दिनों तक प्रभावी रहेगी।
इसके तहत बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24) 4 फरवरी से 21 मार्च तक राजगीर-पटना जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी जंक्शन के रास्ते दोनों दिशाओं में चलाई जाएगी। वहीं, एकात्मता एक्सप्रेस 14259 (वाया प्रतापगढ़) 4 फरवरी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में 7 फरवरी से गाड़ी संख्या 14260 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से ही चलेगी।
एकात्मता एक्सप्रेस 14261 (वाया सुल्तानपुर) 6 फरवरी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और 5 फरवरी से गाड़ी संख्या 14262 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से ही यात्रा शुरू करेगी।