{"_id":"6378729a16c8747c64091d39","slug":"eighth-death-because-of-dengue-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue death: लखनऊ में डेंगू से आठवीं मौत, आंकड़े छिपाने में लगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue death: लखनऊ में डेंगू से आठवीं मौत, आंकड़े छिपाने में लगा स्वास्थ्य विभाग
Sat, 19 Nov 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:37 AM IST
सार
लखनऊ में डेंगू से आठवीं मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अभी तक सिर्फ तीन मौतें ही हुई हैं। विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
फहीम कुरैशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर में डेंगू से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में भर्ती युवक की डेंगू से मौत हो गई। जिले में डेंगू से यह आठवीं मौत है। इससे विभाग में खलबली मची है। सीएमओ का कहना है मरीज के मौत की डेथ आडिट कराई जाएगी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज के रहने वाले फहीम कुरैशी (30) को करीब डेढ़ हफ्ते से बुखार आ रहा था। नजदीकी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। बीती 16 नवंबर को हालत खराब होने पर परिजनों ने गोमतीनगर स्थित नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मरीज की प्लेटलेट्स करीब 28 हजार बची थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दूर होगी बिलिंग की समस्या, 4जी में अपग्रेड होंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, पावर कॉर्पोरेशन ने दिए निर्देश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी: अच्छे बदलावों के संकेत, ज्योतिषाचार्य बोले- आर्थिक लाभ का वक्त
अस्पताल के डॉक्टर शशांक दीक्षित ने बताया मरीज में मल्टीपल ब्लीडिंग हो रही थी। मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। आठवीं मौत होने बाद भी विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मौत के आंकड़े छिपाने में लगा हुआ है। विभाग के रिकार्ड में अभी तक महज तीन मौत डेंगू से होने का दावा किया जा रहा है।