{"_id":"5d449b338ebc3e6cff02df0c","slug":"eight-volvo-buses-for-delhi-prayagraj-and-varanasi-lucknow-news-lko4743262180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, प्रयागराज व वाराणसी के लिए आठ वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, प्रयागराज व वाराणसी के लिए आठ वोल्वो बसें
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी व दिल्ली के लिए आठ वॉल्वो बसें शुरू की हैं। शुक्रवार को आलमबाग अड्डे से इनकी शुरुआत हुई। इसमें चार प्रयागराज, दो दिल्ली व दो वाराणसी रूट पर चलेंगी।
लखनऊ से वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ये बसें रोजाना आलमबाग टर्मिनल से चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि चार जोड़ी वॉल्वो बसों का रूट, किराया व टाइमटेबल तय कर लिया गया है। परिवहन निगम की वेबसाइट यूपीएसआरसीटी डॉट कॉम पर सीटें बुक कराई जा सकती हैं। बस अड्डे पर बने टिकट काउंटर से भी एडवांस व तत्काल में सीट बुक करा सकते हैं।
इतना है किराया
लखनऊ से किराया समय दूरी
दिल्ली 1,317 रुपये 9 घंटे 523 किमी
वाराणसी 748 रुपये 7 घंटे 322 किमी
प्रयागराज 483 रुपये 5 घंटे 208 किमी
टाइमटेबल
दिल्ली : रात 10 बजे यहां से, दूसरी बस इसी समय पर दिल्ली से चलेगी।
वाराणसी: सुबह 6 व 8 बजे, दोपहर 12 व एक बजे।
प्रयागराज: दोपहर 3 व रात 10 बजे।
यह रहेगा रूट
दिल्ली के लिए आलमबाग से आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए आनन्द विहार बस टर्मिनल पहुंचेगी।
वाराणसी के लिए आलमबाग से रायबरेली व ऊंचाहार होते हुए बस जाएगी।
प्रयागराज के लिए आलमबाग से रायबरेली, लालगंज, प्रतापगढ़, बादशाहनगर व जौनपुर होते हुए।