फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight trains including double decker will run on changed routes from 9

Lucknow News: डबलडेकर सहित आठ ट्रेनें नौ से बदले रूट से चलेंगी

Sat, 05 Apr 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Eight trains including double decker will run on changed routes from 9
लखनऊ। उत्तर रेलवे के गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड पर लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) बनाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इससे नौ अप्रैल से आठ ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ अवध आसाम एक्सप्रेस नौ व 13 अप्रैल को, 12583 डबलडेकर एक्सप्रेस व 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस 10 को गाजियाबाद, टपरी, मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 14 को, 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ व 13258 आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस 10 को गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे ही 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस आठ व 15 को, 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस आठ को मुरादाबाद, टपरी, गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। 13258 आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस 14 को रास्ते में डेढ़ घंटे, 15529 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को तीन घंटे, 12584 डबलडेकर एक्सप्रेस 10 अप्रैल को डेढ़ घंटे रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा फोर्ट बदले रूट से चलेगी
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ एक्सप्रेस नौ अप्रैल को बदले हुए रूट आगरा, मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर, आलमनगर, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed